फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा गठबंधन से नहीं पड़ेगा कोई फर्क, 2014 से भी बड़ी जीत मिलेगी- भाजपा

Sat, 05 Jan 2019 11:36 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा
विज्ञापन
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन से भाजपा को फर्क नहीं पड़ेगा। भाजपा 2014 से भी बड़ी जीत हासिल करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पौने पांच साल तक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चलाई है। केंद्र सरकार ने तमाम जनोपयोगी योजनाओं से करोड़ों देशवासियों को राहत दी है। इसलिए गठबंधन को दरकिनार कर देश की जनता पिछली बार से भी बड़ी जीत दिलाएगी।
विज्ञापन


मनोज सिन्हा शनिवार को कानपुर के पनकी धाम मंदिर में रेलवे के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए। राफेल विमान खरीद मामले में कांग्रेस की घेराबंदी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मसले पर उन्हें और भाजपा को जवाब देने की जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में सब कुछ साफ कर दिया है। मोदी सरकार आम जनता की सरकार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें