फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हमीरपुर सदर तहसील में दस्तावेज लेखक फांसी पर झूला, भाई बोला डिप्रेशन में था

Thu, 06 Aug 2020 02:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
घटना बताते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हमीरपुर सदर तहसील में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे पिछले डेढ़ माह से डिप्रेशन में चल रहे दस्तावेज लेखक दिनेश कुमार यादव 50 पुत्र झंडू ने तहसील के बंदी गृह के बरामदे में जाली के सहारे अंगौछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सीओ अनुराग सिंह ने मुआइना किया। तहसील परिसर में मृतक पिता के साथ उसका पुत्र अंकुश घटना के तुरंत बाद पहुंचे। उन्होंने शोर मचा कर लोगों को बुलाया। जब तक उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

दिनेश पहले दस्तावेज लेखक का काम दूसरे लोगों के साथ करता था। इधर करीब 6 माह से अलग बस्ता लगाकर काम करने लगा था। मृतक के भाई रमेश ने कहा कि पारिवारिक कलह की वजह से वह डिप्रेशन में था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें