कानपुर हैलट के सर्जरी विभाग के ऑपरेशन थियेटर में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को सर्जरी के दौरान बिजली गुल हो गई। जब बिजली गई, उस वक्त कैंसर मरीज की सर्जरी हो रही थी। अचानक घुप अंधेरा होते ही डॉक्टरों के हाथ-पैर फूल गए। जल्दी से रेजीडेंट डॉक्टरों ने मोबाइल जलाकर मरीज के पेट से कैंची और दूसरे उपकरण निकाले।
इस दौरान यह पता नहीं चल पाया कि रोगी को कितनी ब्लीडिंग हो रही है। इसके साथ ही रोगी की पल्स के संबंध में भी पता नहीं चल पाया। डॉक्टरों के पसीना छूट गया। सोमवार को भी ऑपरेशन के दौरान बिजली गुल हुई थी। मंगलवार को सर्जरी विभाग के दो आपरेशन थियेटरों में सर्जरी हो रहीं थीं।