फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मेडिसिन ओपीडी में नहीं मिले डॉक्टर, कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उप्र आयुर्विज्ञान विवि सैफई का बुधवार को विवि के कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह ने औचक निरीक्षण किया। कुलपति ने सुबह नौ बजे सबसे पहले ओपीडी का निरीक्षण किया। उन्होंने स्त्री एवं प्रसूति विभाग की ओपीडी में पहुंचकर मरीजों को दी जा रही चिकित्सीय सुविधाओं और परामर्श की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने रेस्पिरेटरी, पीडियाट्रिक व ईएनटी विभाग की ओपीडी का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

जनरल मेडिसिन ओपीडी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों के अनुपस्थिति होने पर कुलपति ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने पैथोलॉजी लैब में जाकर सैंपल कलेक्शन प्रक्रिया की जानकारी ली और वहां ड्यूटी रोस्टर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सैंपल कलेक्शन का बड़ा साइन बोर्ड लगाया जाए, जिससे मरीजों को आसानी से कक्ष तक पहुंचने में सुविधा हो। कुलपति ने आभा काउंटर, फार्मेसी काउंटर और पंजीयन काउंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आभा काउंटर को और बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए सुझाव दिए। फार्मेसी स्टोर के निरीक्षण में यह पाया गया कि वहां रखी दवाओं पर हॉस्पिटल सप्लाई की आधिकारिक मोहर नहीं लगी थी। इस पर कुलपति ने निर्देश दिए कि मरीजों को वितरित होने वाली हर दवा पर हॉस्पिटल सप्लाई की मोहर अनिवार्य रूप से होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें