फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां तो डॉक्टरों ने हद ही कर दी!, जिंदा को मुर्दा बताकर जारी किया डेथ सर्टीफिकेट, फिर हुआ बवाल

Tue, 09 Oct 2018 04:46 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेथ सर्टीफिकेट
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में लापरवाही का एक ऐसा मामला सामने  आया जिससे सनसनी फैल गई। हादसे में घायल फतेहपुर जिला निवासी फूल सिंह (58साल) को निजी अस्पताल ने मृत घोषित करके डेथ सर्टीफिकेट जारी कर दिया। इतना ही नहीं अस्पताल ने पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सूचना भी भेज दे दी। परिजनों को शक हुआ तो उन्होने फिर से चेकअप के लिए कहा। चार घंटे बाद उसी अस्पताल के डॉक्टरों ने फूल सिंह को जिंदा बताकर फिर से इलाज भी शुरू किया।  इलाज शुरू होने के करीब 14 घंटे बाद फूल सिंह की मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


रविवार को एक हादसे में फतेहपुर में फूल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उनको कानपुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। रविवार शाम करीब 4 बजे परिजनों को डॉक्टरों ने बताया कि उऩकी मौत हो गई। साथ ही डेथ सर्टीफिकेट भी जारी कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही थी तभी फूल सिंह के शरीर में हरकत नजर आयी। डॉक्टरों ने देख करके बताया कि वो जिंदा हैं। रविवार को पूरी रात इलाज चला। सोमवार सुबह फूल सिंह की मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें