संदलपुर। सीएचसी हवासपुर का एसीएमओ ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के एक चिकित्सक समेत तीन स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। वहीं अस्पताल के आसपास गंदगी देख सीएचसी हवासपुर के अधीक्षक से नाराजगी जताई।
एसीएमओ एसएल वर्मा शुक्रवार को क्षेत्र में बिना पंजीकरण के चल रहे क्लीनिक व अस्पतालों की हकीकत जांचने पहुंचे। छापेमारी की खबर पर कई झोलाछाप इधर उधर हो गए। इसके बाद वह सीएचसी हवासपुर पहुंचे। यहां पर डॉ. विपिन कुमार, फार्मासिस्ट योगेश शुक्ला, लिपिक नीलम व बार्ड ब्वाय अनुपस्थित मिली। वहीं अस्पताल के आसपास गंदगी देख नराजगी जताई।
अधीक्षक को साफ सफाई रखने के निर्देश के साथ कहा कि अगर कोई आशा कार्यकर्ता गर्भवती को प्रसव के लिए प्राइवेट अस्पताल में ले जाती हैं तो उसकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएगी। एसीएमओ ने बताया कि जो लोग अनुपस्थित मिले हैं उनका एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति कर सीएमओ को रिपोर्ट भेजी जाएगी।