फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गुटैहा जर्जर पुल के नीचे से खिसक रही ईंटें, ढहने का खतरा

Sat, 03 Aug 2024 04:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात/रूरा। मिंडाकुआ-बनीपारा- रूरा मार्ग पर किमी दो (गुटैहा) पर स्थित नहर का खरजा बंबा पुल जर्जर है। भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए लगाया गया हाइट जेबीसी चालक ने तोड़ दिया। इसके बाद से रोक के बाद भी भारी वाहन निकल रहे हैं। पुल के नीचे से ईंटे खिसक गई हैं। अब भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बीच सड़क पर गर्डर लगाया गया है।
विज्ञापन

रूरा-बनीपारा-मिंडाकुआं मार्ग प्रमुख जिला मार्ग है। यह रसूलाबाद क्षेत्र को जिला मुख्यालय से जोड़ता है। रूरा में रामगंगा नहर से निकला खारजा बंबा गुटैहा से सरवा, कारी होकर रिंद नदी में गिरा है। सड़क परिवहन के लिए खारजा बंबा पर गुटैहा में करीब 150 साल पुराना पुल है। यह पुल अब जर्जर हो गया है। हालात ये हैं कि पुल के नीचे की ईंटें खिसक रही हैं। काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त होने पर पुल के नीचे की ओर ईंटों से पिलर बनाया गया है। पिछले दिनों शासन को भेजी गई जिले के सात जर्जर पुलों की रिपोर्ट में गुटैहा का खारजा पुल भी शामिल है।
डीएम आलोक सिंह ने जर्जर पुल से भारी वाहनों के निकलने पर हादसे का खतरा होने को लेकर रूट डायवर्जन भी लागू कर दिया। इसमें रसूलाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को जिनई से अड़रेपुरवा होकर सिठमरा होकर चिलौली में डेरापुर मार्ग पर निकलने का विकल्प दिया गया है। जबकि रूरा से रसूलाबाद जाने के लिए रूरा से शिवली होकर भारी वाहन निकल सकते हैं।
विज्ञापन

इधर करीब दस दिन पहले जर्जर पुल के दोनों ओर हाइट गेज (भारी वाहनों का अवरोधक) लगाया गया। इस पर दूसरे दिन ही यहां से निकले एक जेसीबी चालक ने हाइट गेज की ऊपरी तरफ लगे गर्डर तोड़ दिए। इसके बाद से यहां से माल लदे ट्रैक्टर, ट्रक, डंपर आदि निकल रहे थे। इससे जर्जर पुल के नीचे कई जगह ईंटे खिसक गई हैं। जानकारी पाकर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की ओर से माल वाहन वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए अब सड़क के बीचों बीच गर्डर लगाए गए हैं।
बयान...............
रूरा-बनीपारा-मिंडाकुआं मार्ग पर किमी दो (गुटैहा) पर स्थित पुल जर्जर है। भारी वाहनों की आवाजाही के लिए यह पुल बंद है। बनीपारा जिनई व चिलौली में रूट डावर्जन के सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। जर्जर पुल के दोनों ओर हाईट गेज क्षतिग्रस्त होने की जानकारी पर बीच सड़क में गर्डर लगावा गया है ताकि भारी वाहन जर्जर पुल से होकर न निकल सके।
-देवेंद्र कुमार, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड

मौरंग-गिट्टी लदे ट्रक व डंपर ने किया पुल का नुकसान
रूरा। गुटैहा में बना नहर का खारजा पुल का निर्माण वर्ष 1850 के करीब हुआ है। मियाद पूरी कर चुके पुल को ओवर लोड मौरंग व गिट्टी लदे ट्रक निकलने से नुकसान हुआ है। भारी वाहनों की धमक से पुल के नीचे की पुरानी ईंटें निकल गई हैं। लोगों का कहना है कि नीचे पिलर बनाकर जर्जर पुल को ताकत दी गई है। वरना यह कब का ढह गया होता। हाइट गेज तोड़ कर कई दिनों से भारी वाहन निकल रहे हैं। हाइट गेज तोड़ने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जानी चाहिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें