फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक व कर्मचारी समय पर पहुंचें अस्पताल : सीएमओ

विज्ञापन
सीएमओ डाॅ. उदय नाथ - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारी समय पर अस्पताल पहुंचें, ऐसा न करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। रोगियों के साथ लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकारी अस्पतालों में रोगियों की संख्या बढ़े ऐसे काम करें, न कि यहां से प्राइवेट अस्पताल लेकर जाएं। ऐसा करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। यह बातें शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदय नाथ ने कहीं।
विज्ञापन




नए सीएमओ ने चार्ज लेते ही सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अपना काम समय पर और ईमानदारी से करें। स्टाफ की कमी, सफाई, डॉक्टर समय पर नहीं आ रहे, एंबुलेंस या आशा निजी अस्पताल लेकर जा रहे हैं तो जांच कर इसे ठीक किया जाएगा। सभी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना है। उन्होंने कहा कि शहर में काम करना श्रावस्ती से आसान होगा। यहां के लोग जागरूक हैं। इस तरह के प्रकरण की पुनरावृत्ति हो ऐसा हम नहीं चाहेंगे। विभाग में अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त होगा तो उस पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।



सीएचसी में प्रसव बढ़ाने के लिए आशा ईमानदारी से करें काम
सीएमओ ने कहा कि सीएचसी में अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग पहुंचें, इसे सुनिश्चित कराएंगे। प्रसव बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा। इसके लिए आशा और एंबुलेंस चालकों को भी हिदायत दी जाएगी कि वह मरीजों को सीएचसी लेकर आएं। अगर कोई शिकायत मिलती है कि वह रोगियों को निजी अस्पतालों में लेकर जा रहे हैं तो जांच होगी। इसकी जांच के लिए टीम बनाई जाएगी जो निगरानी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें