फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डॉक्टर ने तीमारदार को दी जूतों से मारने की धमकी, डिप्टी सीएम ने लिया  मामले का संज्ञान

Fri, 08 Jul 2022 10:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में डॉक्टर की ओर से तीमारदार से अभद्रता का वीडियो वायरल हुआ, तो स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। यह मामला डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक तक पहुंच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिला अस्पताल में तैनात आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. नितिन सिंह का तीमारदार से र्दुव्यवहार करने के वायरल वीडियो का डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने संज्ञान ले लिया है। उन्होंने अपने ट्वीट कर सीएमओ को चिकित्सक के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम और विभागीय मंत्री के निर्देश पर बदसलूकी करने वाले डॉक्टर के विरूद्ध  मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह की अध्यक्षता में दो सदस्यी जांच कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी को पड़ताल के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो 23 जून का होने की सूचना है। हुसेनगंज के जमरावां गांव के रहने वाले पवन कुमार अपनी पत्नी माया देवी का इलाज के लिए 23 जून को शहर आए थे। वापस लौटते समय देवरी मोड़ के पास दंपति हादसे का शिकार हो गए थे। परिजन घायल दंपति को लेकर जिला अस्पताल पहंचे थे, जहां डाक्टर ने पवन को मृत घोषित कर दिया था। घायल माया के इलाज के लिए आर्थो सर्जन डॉ.नितिन सिंह ने परिजनों से बाहर से इंजेक्शन मंगाए थे। इस पर उन्होंने असमर्थता जताई थी। 

विज्ञापन

इसी बात को लेकर परिजनों और डॉक्टर में बहस हो गई। तभी ट्रामा सेंटर के बाहर डाक्टर ने उनसे अभद्रता शब्दों का प्रयोग करते हुए जूतों से मारने की धमकी दी थी। इस मामले का वीडियो शुक्रवार की दोपहर वायरल होने से महकमे में हड़कंप मच गया। सीएमओ डॉ.सुनील भारती ने बताया कि डिप्टी सीएम का आदेश प्राप्त हुआ है। मामले में जांच टीम गठित की गई है। वायरल वीडियो की भी जांच कराई जा रही है। संबंधित डॉक्टर जिला अस्पताल में तैनात है, जो कि मेडिकल कॉलेज से संबद्ध है। डिप्टी सीएम के आदेश का हवाला देते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की अध्यक्षता में दो सदस्यी कमेटी गठित कर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें