हमीरपुर की राठ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने सैफई में तैनात डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। साथ ही डॉक्टर पर दूसरी जगह शादी रचाने की बात कही है। प्यार में धोखा खाई युवती ने डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
युवती ने बताया कि नगर के ही चरखारी रोड निवासी डॉक्टर से पिछले 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह सैफई में सरकारी अस्पताल में डाक्टर है। आरोप लगाया कि डाक्टर उसे शादी का झांसा देकर चार साल तक शारीरिक शोषण करता रहा।