फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर ने युवती से कहा तुम से शादी करूंगा फिर बनाए शारीरिक संबंध, अब मामले में आया नया मोड़

Fri, 17 May 2019 08:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
प्रेमी युगल (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन
हमीरपुर की राठ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने सैफई में तैनात डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। साथ ही डॉक्टर पर दूसरी जगह शादी रचाने की बात कही है। प्यार में धोखा खाई युवती ने डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि नगर के ही चरखारी रोड निवासी डॉक्टर से पिछले 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह सैफई में सरकारी अस्पताल में डाक्टर है। आरोप लगाया कि डाक्टर उसे शादी का झांसा देकर चार साल तक शारीरिक शोषण करता रहा।
विज्ञापन

प्रेमी की बेवफाई से आहत युवती ने कोतवाली में शादी रुकवाने की गुहार लगाई

जून 2018 में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे फोन पर डाक्टर द्वारा दूसरी जगह शादी करने की जानकारी दी। उलाहना देने पर डाक्टर ने पहले तो उससे शादी करने से साफ इनकार कर दिया। बाद में अपनी सगाई तोड़ कर उसी से शादी करने का वादा किया था।

उसने बताया कि वह डॉक्टर की बातों में आ गई। लेकिन डॉक्टर ने अपना रिश्ता नहीं तोड़ा है। बताया कि 23 मई को डॉक्टर उसे धोखा देते हुए अपनी शादी रचाने जा रहा है। प्रेमी की बेवफाई से आहत युवती ने कोतवाली में शादी रुकवाने की गुहार लगाई है। कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि युवती की तहरीर पर डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें