फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्सला में मेडिसिन का स्पेशिएलिटी कोर्स कर रही महिला डाॅक्टर संक्रमित, ढूंढ रही कोरोना का इलाज

Mon, 13 Jul 2020 01:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन
कानपुर के उर्सला में मेडिसिन का स्पेशिएलिटी कोर्स डीएनबी कर रही संक्रमित महिला डाॅक्टर अपनी स्थिति और लक्षणों को सामने रखकर मर्ज का इलाज ढूंढने में जुटी हैं। संक्रमित होने के बाद वह घबराई नहीं और न ही अवसाद में आकर पढ़ाई बंद की बल्कि उनका जज्बा और बढ़ा।
विज्ञापन


वह मेडिकल लिटरेचर के सहारे इसका इलाज में ढूंढने में जुट गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी हॉबी को इम्युनिटी बढ़ाने का अस्त्र बना लिया है। मानसिक शक्ति बढ़ाने के लिए योगिक क्रियाओं और संगीत का भी सहारा ले रही हैं। उर्सला की महिला डाक्टर डीएनबी का कोर्स अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र तिवारी के अंडर में कर रही हैं।

डॉ. तिवारी ने शहर के पहले कोरोना रोगी का उपचार किया था। महिला डाॅक्टर का इलाज भी उन्हीं के अंडर में चल रहा है। उनका कहना है कि नई गाइड लाइन के मुताबिक रोगी को उसकी पसंद की चीज दी जाए। अगर किसी को पुस्तक पसंद है तो वह इस दौरान मनपसंद किताबें पढ़े।
विज्ञापन


इससे रोगी मानसिक रूप से मजबूत रहता है। आत्मबल से रिकवरी तेज हो जाती है। महिला डाॅक्टर आइसोलेशन सेंटर में अपने रूटीन के हिसाब से पढ़ाई कर रही हैं। उनकी तबियत में लगातार सुधार हो रहा है। महिला डाॅक्टर अपने गाइड से कोर्स के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा भी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें