फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: डॉ. आरती लालचंदानी बनीं जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य

Wed, 10 Oct 2018 04:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- देर रात मेडिकल कॉलेज का दफ्तर खुलवाकर संभाला चार्ज
विज्ञापन
डॉ. आरती लालचंदानी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर: शासन ने डॉ. आरती लालचंदानी को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के पद पर तैनाती दी है। देर रात शासनादेश मिलते ही डॉ. चंदानी मेडिकल कॉलेज पहुंचीं और प्राचार्य दफ्तर खुलवाकर कार्यभार संभाल लिया।
विज्ञापन


वहीं, डॉ. नवनीत कुमार का तबादला राजकीय मेडिकल कॉलेज कन्नौज के प्राचार्य पद पर कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से 55 वर्ष से ऊपर के चिकित्सकों को राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्राचार्य पद पर नियुक्ति के खिलाफ नवयुग समिति द्वारा दायर याचिका हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दी थी।

इसके बाद डॉ. आरती लालचंदानी के प्राचार्य बनने का रास्ता साफ हो गया था। शासन सेे मंगलवार को प्राचार्य पद पर उनकी नियुक्ति के आदेश जारी होते ही वह रात करीब साढ़े बारह बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। कार्यभार संभालने के साथ ही उन्होंने निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें