सावन मास को भगवान शंकर की पूजा-अर्चना का महीना माना गया है। इस माह से बारिश भी शुरू हो जाती है जिसके चलते देशभर में पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। ऐसे में यदि हम शंकर के प्रिय पौधों को लगाएं तो उससे पर्यावरण को भी फायदा होगा और आपके ग्रह भी अनुकूल होंगे।
डॉ. आदित्य पांडेय और आचार्य सत्येंद्र अग्निहोत्री का कहना है कि शिव महापुराण, शुक्ल यजुर्वेद, ऋग्वेद में शिवजी के पूजन का विधान बताया गया है। भगवान शंकर बेलपत्र, शमीपत्र, अकौड़ा एवं धतूरा चढ़ाने से खुश होते है।