फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘डोंट टच मी’ लिख फांसी पर झूली

Sun, 03 Apr 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्नेहलता - फोटो : amarujala
विज्ञापन
काकादेव में सराफा कारोबारी की पत्नी ने हाथ में पति के लिए ‘डोंट टच मी’ पेन से लिखकर फांसी लगा ली। बच्चों ने पड़ोसियों को जानकारी दी तो शव उतारकर पुलिस को सूचना दी गई। पति ने सराफा बाजार की हड़ताल के चलते आर्थिक तंगी से आत्महत्या की बात कही। मायके वालों ने पति पर कई महिलाओं से संबध का आरोप लगाकर प्रताड़ना से ऊबकर जान देने की बात कही।
विज्ञापन


शास्त्री नगर के गीता बाजार में रहने वाले अजय वर्मा सराफा कारोबारी हैं। इलाके के यादव मार्केट में इनकी दुकान है। घर में पत्नी स्नेहलता (39), बेटी दिव्या (7), बेटा पारस (5) रहती थीं। शनिवार सुबह स्नेहलता का शव बाथरूम के रोशनदान के सहारे फंदे से लटकता मिला। बेटे पारस ने पड़ोसियों को जानकारी दी। अजय के मुताबिक वह रात में घर नहीं आए थे। पड़ोसियों से सुबह जानकारी मिली तो घर पहुंचे।

शिकोहाबाद स्थित मायके से आए भाई हरिओम का आरोप है कि अजय के कई महिलाओं से संबंध हैं। विरोध करने पर अजय स्नेहलता को पीटता था। पति की प्रताड़ना से ऊबकर ही उसने फांसी लगाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है। हरिओम ने अजय के खिलाफ काकादेव थाने में प्रताड़ना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें