फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर कोई डराए तो उसे न करें नजरंदाज: प्राचार्य

विज्ञापन
ोटो-28- जीडीसी में आत्मरक्षा के गुर सीखतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। यदि कोई मोबाइल द्वारा कोई आपको किसी प्रकार से डराना चाहता है तो भी आपको छोटी से छोटी बातों को नजरंदाज नहीं करना है और सदैव वोकल बनना है। गुरुवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत मार्शल आर्ट प्रशिक्षण में प्राचार्य डॉ. नेत्रपाल सिंह ने छात्राओं से यह बात बताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि कभी भी आपके साथ कोई छोटी ही घटना क्यों न हो उसे छिपाना नहीं चाहिए। हमेशा अपने अभिभावकों या शिक्षकों को शीघ्र अवगत कराना चाहिए।
मिशन शक्ति के नोडल प्रभारी जय भगवान सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मस्तिष्क की मौजूदगी में हम सदैव सकारात्मक निर्णय लेने की स्थिति में होते हैं, इसलिए सदैव खाने में पोषक तत्वों का ध्यान रखा जाए, क्योंकि शरीर की लड़ाई मजबूत शरीर से ही होती है।
इससे पूर्व प्रशिक्षिका सोनी पाल ने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर डा. बृजमोहन यादव, मंजू यादव, डा. मीशू सिंह, निखिलेश शरण, डा. सत्येंद्र सिंह व आसिफ अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें