फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: योजना के लाभ दिलवाने के नाम पर न दें किसी को रुपये

Mon, 04 Dec 2023 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सरवनखेड़ा पीएचसी में सोमवार को स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ। यहां आए लोगों से सीएमओ डॉ. एके सिंह ने कहा कि योजना का लाभ दिलवाने के नाम पर कोई रुपये तो उसे न दें और उसकी शिकायत करें। इससे पहले कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके सिंह ने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत लाभार्थी अपना गोल्डन कार्ड बनवाएं, ताकि बीमारी होने पर उन्हें किसी से कर्ज लेने की नौबत न आए। कार्ड के माध्यम से लाभार्थी पांच लाख रुपये तक का इलाज एक साल में ले सकता है। उन्होंने कहा कि योजना के नाम पर कोई रुपये मांगे तो उसकी सूचना विभाग को दें, ताकि कार्रवाई की जा सके। इससे पहले पीएचसी प्रभारी डॉ. राकेश यादव ने कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को षुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मंत्री ने क्षय रोगियों को पोषण किट देकर उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की। मेले में जादूगर रैम्बो द्वारा जादू के माध्यम से लोगों को योजना के बारे में जागरुक किया। डॉ. राकेश यादव ने बताया कि मेले में 210 मरीज आए। 87 लोगों की पैथालॉजी जांच, 116 मरीजों को ई-संजीवनी एप के माध्यम देखा गया। इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जीएस चौहान, डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष बाजपेयी, डॉ. पुनीत पांडेय, हर्ष मोहन सचान, आलोक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें