फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में भूल कर भी न करना ये काम, पुलिसवाले के साथ घटी इस घटना से लें सबक

Thu, 20 Apr 2017 01:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

-अश्लील मैसेज भेजने वाला सिपाही कोर्ट में पेश
-महिला सिपाही को धमकाने, घूरने का भी है आरोप
- जमानत मिली, महिला के दर्ज होंगे बयान
- एकतरफा प्यार में लांघता जा रहा था हद
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला सिपाही से एकतरफा प्यार जताते हुए अश्लील मैसेज भेजने, धमकाने, घूरने वाले सिपाही का मेडिकल कराया गया। उधर, शिकायत करने वाली महिला सिपाही का भी मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोपी सिपाही को अदालत में हाजिर किया गया जहां कोर्ट से उसे जमानत मिल गई। पुलिस के अनुसार महिला सिपाही का एसडीएम के सामने बयान कराया जाएगा।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार बहिलपुरवा थाने में तैनात सिपाही सलमान बाबू पुत्र मो. हमीद निवासी केरिया सनगिवां बिधनू कानपुर देहात मऊ थाने में तैनात एक महिला सिपाही से एकतरफा प्यार करता था। महिला सिपाही के अनुसार वह अक्सर उसे मोबाइल पर मैसेज भेजता और मना करने पर धीरे-धीरे अश्लील मैसेज भेजने लगा। जिसका विरोध कर अधिकारियों को जानकारी देने की धमकी दी तो सिपाही एक दिन मऊ में उसके कमरे मेें आकर छेड़छाड़ का प्रयास करने लगा। महिला ने सीओ से इसकी शिकायत भी की तो आरोपी सिपाही धमकी देकर वहां से भाग गया।

इस घटना की जानकारी सीओ ने पुलिस अधीक्षक को दी। जिस पर एसपी डीपी सिंह ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। मऊ प्रभारी थानाध्यक्ष श्यामसुंदर ने बताया कि महिला सिपाही की तहरीर पर धारा 354 डी, 457, 380, 504, 506 और 67 आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे बरगढ़ थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया ने बताया कि आरोपी सिपाही का जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर अदालत में पेश किया गया। जहां सुनवाई के बाद उसे जमानत मिल गई है। उधर, मऊ प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने वाली महिला सिपाही का मेडिकल कराया गया है। जल्द ही एसडीएम के सामने बयान दर्ज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें