फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डीएम ने प्राविधिक सहायक को निलंबित करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। फार्मर रजिस्ट्री की स्थिति खराब मिलने पर डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने शनिवार को एक प्राविधिक सहायक को निलंबित कर दिया। साथ ही तीन एडीओ और 18 कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। डीपीआरओ को प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। वह शनिवार को कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में फार्मर रजिस्ट्री कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन


बैठक में कार्य की धीमी प्रगति एवं अनेक अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाया। समीक्षा के दौरान विकास खंड सौरिख के अंतर्गत चिह्नित ग्राम पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री के कार्य की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान एडीओ (कृषि) दिलीप कुमार द्वारा असंतोषजनक उत्तर दिए जाने पर उन्हें चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार हसेरन के एडीओ (कृषि) सर्वेश कुमार के समय से कार्यालय में उपस्थित न रहने एवं कार्य के प्रति शिथिलता बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
प्राविधिक सहायक आशीष कुमार को फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही एवं बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित करने के आदेश दिए गए। सदर के प्राविधिक सहायक उपेंद्र सिंह, अमित कुमार, संजीव कुमार, एटीएम रविंद्र कुमार, गुगरापुर के प्राविधिक सहायक प्रदीप कुमार, एटीएम आदित्य कुमार, नीलेश, छिबरामऊ के प्राविधिक सहायक राहुल पालीवाल, उमर्दा के एटीएम हरिओम, हसेरन के प्राविधिक सहायक कुलदीप, पीपीएस दीपक, तालग्राम के प्राविधिक सहायक सतीश, जितेन्द्र, शिवसिंह, बीटीएम राजीव दुबे, एटीएम देवेश कुमार, सौरिख के प्राविधिक सहायक शान मोहम्मद के साथ ही जलालाबाद के तकनीकी सहायक शैलेंद्र कुमार को स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इन सभी पर कार्य में लापरवाही, लक्ष्य के सापेक्ष अत्यल्प प्रगति एवं निगरानी तंत्र से सहयोग न करने के आरोप हैं। साथ ही एडीओ (पंचायत) तालग्राम राजेंद्र सिंह द्वारा कार्य में लापरवाही एवं फोन रिसीव न करने की शिकायत पर एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार, जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता, एसडीएम सदर वैशाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें