फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बीएनएसडी में डीएम, महापौर ने की सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की पूजा

विज्ञापन
बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में पूजन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। बेनाझाबर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में बुधवार को मूल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की पूजा की गई। विद्यालय में हजारों भक्तों ने ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। बेंगलुरु आश्रम से आए स्वामी भव्यतेज ने वैदिक मंत्रोच्चारण से कार्यक्रम की शुरूआत की। पूरे परिसर में बम-बम भोले और ओम नमः शिवाय के जयघोष गूंजे।
विज्ञापन


आर्ट ऑफ लिविंग के फर्रुखाबाद स्थित आश्रम के ट्रस्टी दीप गर्ग ने बताया कि संस्थापक रवि शंकर के मार्गदर्शन में यह अभियान चल रहा है। यह सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पुनर्स्थापन का अभियान है। यह पहल लोगों में आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत कर रही है। धार्मिक यात्रा ने 30 मार्च को उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया था।

यात्रा झांसी, कानपुर, आगरा, वृंदावन, वाराणसी और मेरठ जैसे प्रमुख शहरों से गुजर रही है। यात्रा का उद्देश्य सोमनाथ को फिर से स्थापित करना है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र सिंह, महापौर प्रमिला पांडेय, संजीव पाठक, डॉ. अवध दुबे, डॉ. एएस प्रसाद, महंत कृष्णदास महाराज, प्रधानाचार्य बृजमोहन सिंह व योगेश सचान, पुनीत अवस्थी और आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवकों ने पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें