कानपुर। आठवीं ऑल इंडिया लायर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में डीएलडब्ल्यू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसी-एलसीए को सात विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। बुधवार को आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में खेले गए मुकाबले में गौतम सिंह को तीन विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसी-एलसीए की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 115 रन बनाए। गगन ने 39 रन, दिग्गज पाठक और नीरज ने 15-15 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में गौतम सिंह और नौनी ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि अमित को दो विकेट मिले।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएलडब्ल्यू की टीम ने 15.3 ओवर में तीन विकेट पर 116 रन बनाकर जीत दर्ज की। आदि कंबोज ने 42, करन ने 35 और अक्षय चौहान ने 23 रन का योगदान दिया। एसी-एलसीए की ओर से नीरज ने दो विकेट लिए। सांसद रमेश अवस्थी, यूपीसीए के पूर्व सचिव रियासत अली समेत अन्य सदस्यों ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।