Hamirpur News: बर्थडे पार्टी में मासूम बच्ची पर डीजे का सामान गिर गया। इससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हमीरपुर जिले में जन्मदिन के कार्यक्रम में बज रहे डीजे का सामान बच्ची के ऊपर गिरने से उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को शाम तीन बजे शहर के मेरापुर मोहल्ला निवासी स्वामीनाथ की पुत्री सुरभि (03) घर के सामने के बच्चों के साथ खेल रही थी। उनके पड़ोसी योगेश कुमार के बच्चे का जन्मदिन में लगा डीजे का फ्रेम दीवार के सहारे रखा था।
विज्ञापन
खेलते-खेलते बच्चे इस डीजे के एंगल पार्ट के पास पहुंच गए। इस दौरान एंगल के गिरने से सुरभि गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को इलाज के लिए डीजे स्वामी योगेश कुमार और परिजनों के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।