इस दिवाली बिजली के सजावटी सामान का बाजार स्वदेशी उत्पादों से भरा पड़ा है। एक रंग वाली एलईडी झालर से लेकर बहुरंगी (मल्टी-कलर) एलईडी झालर और डिजाइनर लाइट बाजार में हर तरफ चमक रही हैं। इनमे से कुछ खास है डिजायनर कैंडल...
इस दिवाली अंगूर, जामुन, लीची के आकार के अलावा डमरू और मोमबत्ती (कैंडल) के डिजाइन वाले रंग-बिरंगे आइटम बाजार में उपलब्ध हैं। मोमबत्ती की तरह दिखने वाली डिजाइनर लाइट तो ऐसी है कि यह रखने में न तो गिरेगी न बुझेगी। हाथ भी नहीं जलेंगे। यह सेल से रोशन होगी।