विदेश में अपने परिवार के साथ दीपावली मनाते भारतीय
- फोटो : अमर उजाला
विदेश में बसे भारतीयों ने अपने इंडियन स्टाइल से दीपावली का त्योहार मनाया। घरों की सजावट, लक्ष्मी-गणेश का पूजन और पटाखे जलाये गए। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर कई भारतीयों ने विदेश में अपना दिवाली सेलिब्रेशन का फोटो अपलोड किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सज कर बच्चों ने बड़ों का आशीर्वाद लिया। विदेश में रह रहे भारतीयों का कहना था कि त्योहार तो यहां मना रहे हैं लेकिन दिल हिन्दुस्तान में ही है। वाशिंगटन डीसी में 60 भारतीय परिवार रहते हैं। सबने मिलकर दिवाली मनाई।