फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो विभागों से दिवाकर को किया कार्यमुक्त, कमलेश को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का अतिरिक्त चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने नगर निगम में अधिकारियों के कार्य में बदलाव किए हैं। उन्होंने जोन दो के प्रभारी अधिशासी अभियंता दिवाकर भाष्कर को दो विभागों के प्रभार से मुक्त कर दिया है। अब दिवाकर भाष्कर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और उद्यान विभाग के कार्य नहीं देखेंगे।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने जोन चार की सहायक अभियंता मीनाक्षी अग्रवाल को उद्यान विभाग की प्रभारी अधिशासी अभियंता नियुक्त किया है। मीनाक्षी अग्रवाल अब जोन चार के नियमित कार्यों के साथ-साथ उद्यान विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगी। इसके अलावा जोन पांच के प्रभारी अधिशासी अभियंता कमलेश पटेल को अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। अब वह अपने जोन के कार्यों के साथ भवसिंह पनकी स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़े सभी कार्यों की भी जिम्मेदारी निभाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें