कानपुर। दिव्यांग यूपी टी-20 लीग की ट्रॉफी का अनावरण मंगलवार को आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में किया जाएगा। उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से लीग के दूसरे सीजन के मुकाबले तीन व चार सितंबर को द स्पोर्ट्स हब में कराए जाएंगे।
इसमें कानपुर, मेरठ और काशी की टीम के बीच मैच होंगे। पिछले सप्ताह एसोसिएशन की ओर से कानपुर दिव्यांग वारियर्स, मेरठ दिव्यांग किंग्स और काशी दिव्यांग रुद्रास टीम के खिलाड़ियों के नाम घोषित भी किए जा चुके हैं।
एसोसिएशन के राहुल सिंह ने बताया कि लीग के लिए शहरवासियों का उत्साह दिख रहा है। इसमें देश के जाने-माने क्रिकेटरों के साथ मेरठ की टीम से अर्सलान भी खेलेंगे जो बचपन से दोनों हाथों से दिव्यांग हैं।