फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: मुकदमा वापस न लेने पर पत्नी को दिया तलाक, दर्ज कराया था दहेज उत्पीड़न का केस

Sun, 22 Mar 2020 08:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : डेमो
विज्ञापन
कन्नौज में सौरिख के मोहल्ला किदवई नगर में महिला द्वारा पति के खिलाफ दर्ज कराए गए दहेज उत्पीड़न का मुकदमा वापस न लेने पर गुस्साए पति ने महिला को तलाक दे दिया। जिसके बाद महिला ने थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मोहल्ला किदवई नगर निवासी रोजी बेगम पत्नी राजिक उर्फ गुड्डू ने कुछ दिन पहले थाने में ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसको लेकर ससुराल पक्ष के लोग महिला पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे।

मुकदमा वापस न लेने पर पति राजिक अली उर्फ गुड्डू पुत्र समीर शेख, सगीर शेख पुत्र फरीद हुसैन, ताहिर उर्फ राजू निवासीगण कबीरपुर व उसके रिश्तेदार कुम्हर मंडी निवासी वारिद उर्फ नमस्ते जी पुत्र फरीद अली 25 फरवरी की शाम को उसके घर पहुंचे और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन


रोजी व उसके पिता ने जब मुकदमा वापस लेने से मना किया तो उक्त लोगों ने रोजी, पिता मुसर्रत अली, निशक्त भाई शादाब अली के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके पति ने तीन बार तलाक-तलाक कहकर रिश्ते को तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पुलिस ने संगीन धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें