कानपुर। दहेज की मांग पूरी न होने और संतान न होने पर युवक ने तीन तलाक दे दिया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली रिजवाना ने बताया कि, बस्ती के थाना रुदौली के मुग्राहा मिसरौलिया गांव निवासी अब्दुल्ला सिद्दीकी उर्फ अब्दुल कलाम से 24 मार्च 2015 को प्रेम विवाह हुआ था। पहले से शादीशुदा अब्दुल कलाम शादी करने के बाद पांच साल के लिए सऊदी चला गया।
आरोप लगाया कि अब्दुल कलाम भारत लौटने के बाद अपने गांव चला गया और बातचीत बंद कर दी। वह 26 जनवरी को सुबह 10 बजे घर पहुंचा और धमकी दी कि मैं तुम्हारी जिम्मेदारी नहीं उठा पाउंगा। इसके बाद तलाक दे दिया। आरोप लगाया कि प्लाॅट की मांग कर रहा था।
नवाबगंज थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि रिजवाना की तहरीर पर उसके पति अब्दुला सिद्दीकी पर दहेज प्रतिषेध अधिनियम, मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम और धमकाने में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।