फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मंडल रेल प्रबंधक पहुंचे गोविंदपुरी, कायाकल्प कार्य का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन के कायाकल्प कार्य का निरीक्षण करने शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल पहुंचे। रेलवे अफसरों ने बताया कि 22 मई को प्रधानमंत्री को अमृत भारत स्टेशनों के कायाकल्प को लेकर कराए गए कार्यों का लोकार्पण करना है।
विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वर्चुअली यह होगा। योजना के तहत गोविंदपुरी, पनकी धाम व अनवरगंज स्टेशन में काम हो रहा हे। सेंट्रल स्टेशन के निदेशक आशुतोष सिंह, स्टेशन अधीक्षक अवधेश कुमार द्विवेदी, आरपीएफ जीएमसी की पोस्ट की निरीक्षक सुरुचि शर्मा व अन्य अधिकारी भी उनके साथ रहे। बता दें, इससे पहले वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विजय प्रकाश पंडित 15 मई को जायजा लेने आ चुके हैं।


देशभक्ति थीम पर होंगे कार्यक्रम
बता दें कि गोविंदपुरी स्टेशन के जीर्णोद्धार का कार्य पूरा हो चुका है। कार्यक्रम देशभक्ति से संबंधित थीम पर आयोजन होंगे। छात्र-छात्राओं को भी बुलाया जाएगा। पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। पाकिस्तान परस्त आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेनाओं के शौर्य के प्रदर्शन की झलक भी इसमें दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें