फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए मंडलीय बालिका टीम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सहारनपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में 15 से 18 जून तक राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता होगी। इसमें कानपुर की बालिका टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए सब जूनियर बालिका वर्ग की जिला व मंडल स्तरीय टीम का चयन ट्रायल सोमवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुआ।
विज्ञापन


विभिन्न भार वर्ग में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चयनित टीम में 33-35 किलोग्राम वर्ग में उमरा (कानपुर), 35-37 में दीपा शुक्ला (फर्रुखाबाद), 37-40 में अनन्या यादव (इटावा), 40-43 में प्रगति श्रीवास्तव (कानपुर), 43-46 में रिद्धिमा (कानपुर) और 46-49 में अनन्या मिश्रा (कानपुर) शामिल हैं। टीम की कोच व मैनेजर रुखसार बानो को बनाया गया है।

कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव संजीव दीक्षित ने बताया कि चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में पदक जीतने के लिए अपनी पूरी क्षमता दिखाएंगी। चयन समिति में श्याम मिश्रा, संजीव दीक्षित, भगवान दीन, गौरव राजपूत, शैली यादव, काजल साहू, निशा परिहार और ग्रीनपार्क बॉक्सिंग प्रशिक्षक अल्पना शर्मा शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें