फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: क्रिसमस पर बड़ा चौराहा के आसपास डायवर्जन लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। क्रिसमस के मौके पर ट्रैफिक विभाग ने जेड स्क्वॉयर मॉल में भीड़ की आशंका को देखते हुए डायवर्जन प्लान बनाया है। डायवर्जन बुधवार दोपहर तीन बजे से रात 12 बजे तक रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार के अनुसार मॉल पहुंचने के लिए मेघदूत तिराहा से कोई भी वाहन बड़ा चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन मेघदूत तिराहा से सरसैया घाट चौराहा से चेतना चौराहा होते हुए मॉल जाएंगे।
विज्ञापन

- कोतवाली चौराहा, नवीन मार्केट व म्योर मिल तिराहे से बड़ा चौराहा जाने वाले वाहन ठग्गू के लड्डू तिराहा से बाएं मुड़कर भार्गव हॉस्पिटल चौराहा से डीजे गेट कचहरी चेतना चौराहा होते हुए जाएंगे।
- चेतना चौराहा से कोई भी वाहन डीजे कार्यालय गेट, पुलिस ऑफिस की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन चेतना चौराहा से सरसैया घाट चौराहा से महिला थाना होते हुए या बड़ा चौराहा से होते हुए जा सकेंगे।
विज्ञापन

- मेघदूत तिराहा की ओर से सरसैया घाट होते हुए बड़ा चौराहे की ओर आने वाली बस, ऑटो, ई-रिक्शा डीएम कार्यालय गेट से आगे नहीं जा सकेंगे। वह अपने वाहन सरसैया घाट चौराहा से डीएम कार्यालय गेट के बीच पार्क कर सवारी लेंगे।
- कारसेट चौराहा, सद्भावना चौराहा व कोतवाली चौराहा से आने वाले ई-रिक्शा व ऑटो सोमदत्त प्लाजा से आगे नहीं जा सकेंगे।
-मेघदूत तिराहा से बड़ा चौराहा, चेतना चौराहा से बड़ा चौराहा व डीजे गेट से ठग्गू के लड्डू तिराहा, सोमदत्त प्लाजा से बड़ा चौराहा तथा कोतवाली चौराहा से बड़ा चौराहा तक नो ई-रिक्शा व ऑटो जोन रहेगा।
विज्ञापन

- शिवाला तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन बड़ा चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें