फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गृहक्लेश से परेशान होकर विवाहिता ने जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। धारा नगरिया निवासी रुची (25) ने रविवार रात करीब 11 बजे अपने कमरे में गृहक्लेश से परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दी। रुचि का कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। देर रात जब परिवार के सदस्य सो गए तो उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और फंदा लगा लिया। सोमवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजा खोला, तो रुचि फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चार वर्ष पूर्व रुचि की शादी रमाकांत से हुई थी और उसका दो वर्षीय पुत्र आरव है। थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने बताया कि सूचना पर शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें