फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अपनों की हत्याओं से दहला जिला, हादसों में भी गई जानें

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2024 बीतने में सिर्फ एक दिन बचा है। यह साल तो बीत जाएगा, लेकिन इस साल में हुई घटनाएं और सड़क हादसे हमेशा के लिए याद रहेंगे। इस साल नवंबर में सराफा कारोबारी की ओर से पत्नी और अपने तीन बच्चों की निर्मम हत्या कर दी थी। आरोपी सभी का शव कमरे में बंद करके खुद दिनभर शहर में घूमा था और फिर शाम को ट्रेन के सामने लेटकर जान देने का ढाेंग करने लगा था।
विज्ञापन

आरोपी ने पकड़ने के बाद अपने परिवार के लोगों पर ताने मारने और रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। इसके बाद एक प्रेमिका का भी नाम सामने आया था। वहीं सितंबर में प्रेम प्रसंग में एक युवक ने प्रेमिका के भाई की स्टेशन परिसर के बार बनी कैंटीन में गला रेतकर हत्या करके दहशत फैला दी थी। इसी माह में अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की ससुराल में घुसकर बांका से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। वहीं कन्नौज में एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में सैफई आयुर्विज्ञान विवि के दो डॉक्टरों समेत पांच लोगों की जान चली गई थी। यह इस साल की सबसे दुखद घटना रही।




घर में चार शव मिलने की सूचना पर मची थी खलबली...पूरी रात जागा था लालपुरा मोहल्ला

11 नवंबर की रात 2024 की सबसे यादगार रात रही। इस दिन रात लगभग नौ बजे मोहल्ला लालपुरा में महिला और तीन बच्चों के शव कमरे में पड़े मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया था। जहां पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे, वहीं शहर के अन्य मोहल्लों में भी जिनसे भी सुना वह लालपुरा की ओर दौड़ पड़ा। देर रात चहलकदमी रहने के साथ पूरी रात मोहल्ला जागा था। पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला था कि सराफा कारोबारी मुकेश वर्मा ने नशीली दवाएं खिलाकर पत्नी और तीनों बच्चों को अधमरा किया था। इसके बाद उनका गली से रस्सा कसकर हत्या कर दी थी। यह बात जिसने भी सुनी थी वह सन्न रह गया था। इस हत्याकांड के आरोप से बचने के लिए आरोपी ने ट्रेन के नीचे लेकटर जान देने का ढोंग किया था।
विज्ञापन





- तीन सितंबर को शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा शमशेर खां में छह माह से मायके रह रही फरहीन की पति ने अवैध संबंधों के चलते बांके से गला काटकर हत्या कर दी थी। आरोपी पति हत्या के बाद घटनास्थल पर खड़ा होकर ही पुलिस का इंतजार करता रहा था। उसने हत्या पर कोई अफसोस नहीं जताया था।

- 31 अगस्त को सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले क्षेत्र रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर एक कैंटीन पर युवक ने दूसरे युवक की गला काटकर हत्या कर दी थी। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। आरोपी शव को कैंटीन से खींचता हुए बाहर भी लाया था। आरोपी मृतक की बहन का प्रेमी था और वह प्रेमिका के भाई से नाराज चल रहा था।




यह हादसे भी रहे दर्दनाक

- 28 की सुबह कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित कार पलट गई थी। इस हादसे में आयुर्विज्ञान विवि के तीन डॉक्टरों समेत पांच कर्मियों की जान चली गई थी। हादसे के बाद आयुर्विज्ञान विवि में मातम छा गया था। एक डॉक्टर की हालत गंभीर होने पर उसे मेदांत गुरुग्राम इलाज के लिए ले जाना पड़ा था।

- 12 अक्तूबर की रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर ऊसराहार थाना क्षेत्र में खरगुवा गांव के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई थी। हादसे में एक रूसी और एक अफगानी युवती की जान चली गई थी। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद भी पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई थी। विदेशी हादसे में शिकार होने की घटना चर्चा में रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें