महोबा। विकासखंड जैतपुर के ग्राम बछेछरकला में कोटेदार के बेटे ने पीसीएस जे में प्रथम प्रयास में सफलता हासिल की है। सुभाष ने पीसीएस जे में 583वीं रैक पाकर जिले का गौरव बढ़ाया है। छात्र की इस सफलता से गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों ने छात्र का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया।
ग्राम बछेछरकला निवासी पंचम सिंह के दो पुत्र व तीन पुत्रियां है। पंचम सिंह गांव में सरकारी राशन की दुकान लिए हैं। एक पुत्री शिक्षक है जबकि दूसरी जौनपुर में लेखपाल के है। बड़ा बेटा दिल्ली में किराना की दुकान चलाता है। शुरूआत से ही पढ़ाई में तेज छोटे बेटे सुभाष ने यूपीएससी में दो बार प्रयास किया और मेंस तक पहुंच पाया। इसके बाद सुभाष दिल्ली चला गया और अपने बड़े भाई के यहां रहकर तैयारी करने लगा। वहीं पढ़ाई करने के बाद सुभाष ने कामयाबी हासिल की है। पीसीएस जे के जारी हुए परिणाम में सुभाष ने 583वीं रैंक हासिल किया है। सुभाष अपनी इस सफलता का श्रेय अपने बड़े भाई को दिया है। परीक्षा में पास होने पर परिजनों की खुशी का कोई ठिकाना नही रहा।