फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक निरीक्षण करने पहुंचे नए जिलाधिकारी का पारा हाई, जिला अस्पताल की अव्यवस्थाएं देख इस कदर भड़के

Sat, 30 Jun 2018 04:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
जिला मजिस्ट्रेट ने उर्सला अस्पताल का दौरा किया - फोटो : अमर उजाला
कानपुर नगर के नए जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने चार्ज संभालते ही अव्यवस्थाओं को लेकर अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को वह शहर के जिला अस्पताल उर्सला पहुंचे। यहां औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने डॉक्टरों को व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने की हिदायद दी। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- इलाज के लिए कोई पैसा मांगे तो तुरंत बताएं...
विज्ञापन

2 of 4
निरीक्षण के दौरान मरीज से बात करते जिलाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी ने कहा कि इलाज के नाम पर जो भी पैसा मांगे उसके खिलाफ आवाज उठाते हुए तत्काल मुझे अवगत कराएं। इसके लिए आधुनिक संसाधनों का इस्तेमाल कर उसकी ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग कर मुझे बताएं। ऐसे भ्रष्ट कर्मी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- जब शौचालय में मिली गंदगी....
विज्ञापन

3 of 4
अस्पताल प्रशासन को दिए निर्देश - फोटो : अमर उजाला
निरीक्षण में सभी वार्ड की सफाई ठीक मिली लेकिन शौचालय में काफी गंदगी मिली। उन्होंने वार्ड के साथ-साथ शौचालय भी साफ रखने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में डस्टबिन रखने के निर्देश दिए।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- एंटी रेबीज वैक्सीन को लेकर कही ये बात....
 
विज्ञापन

4 of 4
मरीज की समस्या सुनते जिलाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल परिसर को साफ रखने के लिए लोगों को जागरूक करते हुए सभी जगह डस्टबिन लगाए जाएं और लोग कूड़ा उसी में डालें। एंटी रेबीज वैक्सीन एआरवी के संबंध में शासन स्तर से उसकी कमी दूर करने के लिए पत्र लिख कर तत्काल मंगाने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें