कानपुर देहात। सालों से एक ही ब्लाॅक में तैनात चल रहे 13 ग्राम विकास अधिकारियों को जिलाधिकारी के निर्देश पर दूसरे ब्लॉकों में तैनाती दी गई है। जिला विकास अधिकारी ने सभी को अलग-अलग ब्लॉक आवंटित कर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
परियोजना निदेशक डीआरडीए/प्रभारी जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देश पर ग्राम विकास अधिकारियों (वीडीओ) के कार्यक्षेत्र में विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए बदलाव किया गया है। उन्होंने आदेश जारी करते हुए मोहम्मद जावेद को मलासा ब्लॉक से अकबरपुर, दीपिका यादव को अमरौधा से अकबरपुर, संतोष पाल को मैथा से सरवनखेड़ा, सुधीर कटियार को अकबरपुर से सरवनखेड़ा, रमाशंकर को अकबरपुर से मैथा, सुनील कुमार सिंह को अमरौधा से मैथा, शिवकुमार शर्मा को सरवनखेड़ा से रसूलाबाद, धर्मेंद्र यादव को संदलपुर से डेरापुर, रविप्रताप सिंह को सरवनखेड़ा से मलासा, अर्जुन सिंह को सरवनखेड़ा से मलासा, अनिल कुमार यादव (अ) को मैथा से सरवनखेड़ा, अनुराग त्रिवेदी को राजपुर से संदलपुर, हरनाथ संखवार को डेरापुर से अमरौधा स्थानांतरित किया गया है।
जिला विकास अधिकारी ने बताया कि संबंधिक ब्लॉक के खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि स्थानांतरित ग्राम विकास अधिकारियों का चार्ज हस्तांतरण की कार्यवाही करते हुए तीन दिन में अवगत कराएं।