फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू में डिस्टेंस से पीएचडी, एमफिल के लिए करें आवेदन

Sun, 09 Oct 2016 04:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
रिसर्च करने के इच्छुक छात्रों के लिए खुशखबरी है। करीब सात साल बाद एक बार फिर से डिस्टेंस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट रिसर्च प्रोग्राम शुरू करने जा रहे हैं। इसके लिए इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने पीएचडी और एमफिल प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन (www.ignou.ac.in) आवेदन शुरू हो गए हैं। 31 अक्तूबर इसकी अंतिम तारीख है। एंट्रेंस एग्जाम चार दिसंबर को होगा। बता दें 2009 में डिस्टेंस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ने रिसर्च कोर्स कराना बंद कर दिया था। 
विज्ञापन


34 सब्जेक्ट से करें पीएचडी
यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंटों को 34 सब्जेक्ट से पीएचडी करने का मौका दिया है। इनमें हिंदी, इंग्लिश, जिओग्राफी, पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स, लॉ, कॉमर्स, जूलॉजी, एंथ्रोपॉलजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, लाइफ साइंस, बायोकेमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सोशल वर्क, फूड एंड न्यूट्रिशन, डिस्टेंस, एजूकेशन, रूरल डेवलपमेंट, फाइन आर्ट्स/थियेटर आर्ट्स, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन व नर्सिंग एंड मैनेजमेंट जैसे अन्य सब्जेक्ट हैं।

एमफिल के लिए सात सब्जेक्ट
कॉमर्स, सोशियोलॉजी, इकोनॉमिक्स, डिस्टेंस एजूकेशन, पॉलिटिकल साइंस, ट्रांसलेशन स्टडीज और सोशल वर्क।
13 शहरों में होगी परीक्षा
अगर सब कुछ सही रहा तो इग्नू इस बार एंट्रेंस टेस्ट चार दिसंबर को देशभर के 13 शहरों में कराएगी। छात्रों की संख्या के आधार पर कुछ बदलाव भी किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वेबसाइट पर करें आवेदन 
www.ignou.ac.in 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें