मंगलपुर थाना क्षेत्र के हवासपुर सेंगुर नदी में बुधवार दोपहर को कई लोग मछली पकडऩे पहुंचे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। संदलपुर चौकी से दो सिपाही सादी वर्दी में पहुंचे। मना करने पर शिकार कर रहे लोगों ने सिपाहियों से मारपीट शुरु कर दी। इस पर एक सिपाही के सिर में चोटे आई हैं।
इसकी सूचना पर चौकी इंचार्ज पुलिस बल लेकर पहुंचे। चार लोगों को हिरासत में लिया। नौ बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने फिलहाल छानबीन करने की बात कही है। रसूलाबाद के रतनपुर गांव से करीब 25 लोग बाइकों से जाल लेकर हवासपुर के पास सेंगुर नदी में शिकार करने पहुंचे थे।
लॉकडाउन का उल्लंघन व अवैध रुप से शिकार करने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। इस पर संदलपुर चौकी से सिपाही जितेंद्र व किशन कुमार सादी वर्दी में पहुंच गए। उन्हें मना किया तो वह लोग सिपाहियों के साथ मारपीट करने लगे। इस पर सिपाही जितेंद्र के सिर में चोट आई।
इसकी सूचना पर चौकी इंचार्ज उमेश चंद्र पुलिस बल लेकर पहुंचे। चार लोगों को हिरासत में लिया। उनकी नौ बाइकें बरामद की। भारी फोर्स देखकर वहां बाकी लोग भाग गए। पुलिस मामले को दबाने के प्रयास में लग गई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि सभी को थाने लेकर जा रहे हैं। इंस्पेक्टर शिवकुमार राठौर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। सिपाहियों से धक्कामुक्की की बात सामने आ रही है।