फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शहर को स्पोर्ट्स हब बनाने के लिए 22 को होगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से 22 नवंबर को स्पोर्ट्स मंथन कानपुर 2026 का आयोजन किया जाएगा। कल्याणपुर स्थित होटल कैलाश में दोपहर तीन से शाम छह बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम की थीम प्रतिभा से पदक तक, खेल से उद्योग तक रखी गई है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कानपुर को मजबूत स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करने की रणनीति पर चर्चा होगी। इसमें खेल प्रतिभाओं की पहचान, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे। मंथन में पैरा स्पोर्ट्स और समावेशी खेलों को बढ़ावा देने के साथ निजी क्षेत्र तथा कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) की भागीदारी बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा।


खेलों के माध्यम से रोजगार के नए अवसर विकसित करने और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने की कार्ययोजना भी बनाई जाएगी। कार्यक्रम में खिलाड़ी, प्रशिक्षक, खेल संघों के पदाधिकारी, शिक्षाविद, खेल विशेषज्ञ, सामाजिक संगठनों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजकों का लक्ष्य सभी पक्षों के सुझावों के आधार पर कानपुर में खेल विकास की दीर्घकालीन रूपरेखा तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें