फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रणनीति बनाकर दिव्यांग बच्चों की होगी पढ़ाई, शिक्षकों को मिलेगी मार्गदर्शिका

Thu, 05 Feb 2026 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को सुगम और प्रभावी बनाने के लिए विशेष रणनीतियां अपनाई जा रही हैं। इसके लिए मंडल के 9498 शिक्षक व 132 स्पेशल एजूकेटर्स को मार्गदर्शिका प्रदान की जाएगी। शासन ने प्रति पुस्तक पर आने वाले 50 रुपये खर्च के हिसाब से 4, 81, 500 रुपये की धनराशि जारी की है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने समेकित शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों की शिक्षा में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें बच्चों को अब विशेष रणनीति के तहत सामान्य बच्चों के साथ समावेशी शिक्षा के अंतर्गत पढ़ाया जाएगा। मार्गदर्शिका का उद्देश्य दिव्यांग छात्रों के शिक्षण को सुगम बनाना और ऐसे संसाधन उपलब्ध कराना है जो समावेशी कक्षा बनाने में मदद कर सकें। इससे छात्रों के शैक्षणिक और सामाजिक विकास को प्रगति मिल सकेगी।
शासन से कानपुर देहात के 1923 शिक्षकों व 23 स्पेशल एजूकेटर्स को मार्गदर्शिका उपलब्ध कराए जाने के लिए 97 हजार 300 रुपये जारी किए है। जबकि कानपुर नगर के 1787 शिक्षक व 23 स्पेशल एजूकेटर्स को पुस्तक उपलब्ध कराने को 90 हजार 500 रुपये मिले हैं। इसी तरह औरैया के 1266 शिक्षक व 17 स्पेशल एजूकेटर्स के लिए 64 हजार 150 रुपये, इटावा के 1487 शिक्षक व 28 स्पेशल एजूकेटर्स के लिए 75 हजार 750 रुपये, फर्रुखाबाद के 1576 शिक्षक व 16 स्पेशल एजूकेटर्स के लिए 79 हजार 600 रुपये और कन्नौज के 1459 शिक्षक व 25 स्पेशल एजूकेटर्स के लिए 74 हजार 200 रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

डीसी समेकित शिक्षा अश्वनी आनंद ने बताया कि दिव्यांग छात्रों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसमें आत्मकेंद्रित स्पेक्ट्रम विकार, डिस्लेक्सिया, कार्यकारी कार्यप्रणाली और एडीएचडी, कम सुनाई देना और भाषा प्रसंस्करण विकार जैसी समस्याएं होती है। ये अक्षमताएं छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए सीखने को अधिक चुनौतीपूर्ण बना सकती हैं, जिससे छात्रों के सोचने, वर्तनी, पढ़ने या लिखने के तरीके प्रभावित होते हैं। इसके अलावा, समन्वय संबंधी समस्याएं, एकाग्रता और याद रखने में कठिनाई, और खराब लिखावट जैसी अन्य चुनौतियां भी हैं। शिक्षकों को मिलने वाली मार्गदर्शिका में इन समस्याओं के समाधान के बारे में बताया गया है, जो शिक्षा को प्रभावी तरीके से लागू करने में सहायक होगी।


................
वर्जन
मंंडल के 9498 नोडल शिक्षक व 132 स्पेशल एजूकेटर्स को मार्गदर्शिका उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए शासन से धनराशि जारी की जा चुकी है। एक सप्ताह में सभी बीआरसी में पुस्तकें पहुंचाते हुए शिक्षकों को पुस्तकें मिल जाएंगी। इससे दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को सुगम और प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। - शिवेंद्र प्रताप सिंह, एडी बेसिक, कानपुर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें