फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दिव्यांग बच्चों ने खेल में दिखाई प्रतिभा, छूकर पहचानने में श्लोक प्रथम

Thu, 04 Dec 2025 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कानपुर देहात। समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के तहत विश्व दिव्यांग दिवस पर बुधवार को बीआरसी अकबरपुर में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छूकर पहचानो खेल में अमरौधा के श्लोक ने मेज पर रखी वस्तुओं की पहचान बताते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि अकबरपुर ब्लॉक के बीईओ मनोज कुमार सिंह ने खेल का शुभारंभ किया। सभी खिलाड़ियों से मिल उन्हें प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दी। डीसी समेकित शिक्षा अश्वनी आनंद ने बताया कि सभी विकास खंडों के कक्षा एक से आठ तक के 126 दिव्यांग बच्चों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। छूकर पहचानने के खेल में भिखनापुर प्राथमिक स्कूल की अंजली को दूसरा व मैंथा के अंश को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, रंगोली में संविलियन स्कूल अकबरपुर की जया को पहला, प्राथमिक स्कूल मलासा के अर्पित को दूसरा व उच्च प्राथमिक स्कूल कन्या अकबरपुर की आसिया को तीसरा स्थान मिला। चित्रकला में प्राथमिक स्कूल रूरा के रुद्र सिंह प्रथम, प्राथमिक स्कूल नरिहा की जोया द्वितीय व प्राथमिक स्कूल बैजूमऊ की विजयलक्ष्मी तृतीय रहीं।
इसके अलावा कुर्सी दौड़ में प्राथमिक स्कूल नौरंगाबाद के अनिकेत को पहला, उच्च प्राथमिक स्कूल स्वरूपपुर की राधिका को दूसरा व प्राथमिक स्कूल कन्या गहलौं-मैंथा के सक्षम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। जबकि नृत्य में पीएम श्री स्कूल भदेसा के अवधेश प्रथम, इसी स्कूल से ओमजी को द्वितीय व जय तृतीय रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को मेडल पहनाते हुए पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित अभिभावक बच्चों को प्रोत्साहित करते रहे। अवधेश प्रताप सिंह, शोभा देवी, रेखा देवी, सुनैना वर्मा, अभिषेक, बालकृष्ण, पवन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें