फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: साबरमती व भावनगर के लिए मिली सीधी ट्रेनेंं

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर दो ट्रेनों की सौगात दी है। इसका संचालन 11 जनवरी से होगा। इसमें साबरमती व भावनगर के लिए सीधी ट्रेनें जाएंगी।
विज्ञापन

यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने दी। बताया कि ट्रेन संख्या 09237 भावनगर– लखनऊ विशेष गाड़ी का संचालन किया है। यह ट्रेन 11 जनवरी को संचालित की जाएगी। यह ट्रेन भावनगर, अछनेरा, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन इटावा में रात साढ़े नौ बजे पहुंचेगी। ट्रेन भावनगरपाड़ा, ढ़ोला, बोटाड, सुरेंद्र नगर, विरमगाम, चांदलोडिया, महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, मारवाड़, अजमेर, जयपुर, गांधी नगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, उन्नाव आदि स्टेशनों पर रुकेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09477 साबरमती- लखनऊ जंक्शन विशेष ट्रेन का संचालन होगा। इस ट्रेन को 10 जनवरी को चलाया जाएगा। यह ट्रेन साबरमती से शुक्रवार रात 10 बजकर 55 मिनट पर चलेगी जो आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन इटावा में साढ़े चार बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें