कानपुर शहर से बंगलूरू के लिए सीधी उड़ान 20 फरवरी से शुरू हो जाएगी। स्पाइस जेट का 189 सीटर विमान बंगलूरू से चलकर यहां 3.45 बजे रनवे पर उतरेगा।
इसके बाद 4.15 बजे बंगलूरू के लिए उड़ान भरेगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी चकेरी के निदेशक जमील खालिक ने बताया कि अभी तक वाया मुंबई बंगलूरू के लिए फ्लाइट चल रही है।