फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डीआईओएस ने तीन स्कूलों में किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) नरेंद्र पाल सिंह ने गुुरुवार दोपहर तीन स्कूलों में चल रहीं प्री-बोर्ड परीक्षाओं का जायजा लिया। उन्हें तीनों स्कूलों में 67 छात्र-छात्राएं गैरहाजिर मिले। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआईओएस शहर के म्युनिस्पल इंटर काॅलेज, राजकीय इंटर काॅलेज और राजकीय बालिका इंटर काॅलेज पहुंचे। उन्हें स्कूलों में हाईस्कूल की सामाजिक विषय और इंटरमीडिएट की भूगोल की परीक्षाएं होती मिलीं। निरीक्षण के दौरान म्यूनिस्पल में हाईस्कूल में नौ और इंटर में 15 छात्र नदारद मिले। राजकीय इंटर काॅलेज हाईस्कूल में 10 और जीजीआईसी के हाईस्कूल में 25 और इंटर के आठ छात्राएं गैरहाजिर मिलीं।
उन्होंने बताया कि प्री-बोर्ड परीक्षाएं छात्र-छात्राओं में सुधार करने का अवसर प्रदान करती हैं। कहा कि परीक्षाओं को नकलविहीन और सुचिता बनाए रखना है। उन्होंने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षाओं से पहले वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे, बिजली व्यवस्था, इंटरनेट, फर्नीचर हर हाल में दुरुस्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें