फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दीनू के फरार साथी अधिवक्ता नीरज दुबे, दीपक जादौन पर 50-50 हजार का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

कानपुर। बसपा नेता पिंटू सेंगर की हत्या के आरोप में सोनभद्र जेल में बंद अधिवक्ता धीरज उर्फ दीनू उपाध्याय के फरार साथी नीरज दुबे और दीपक सिंह जादौन पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। ये दोनों भी अधिवक्ता हैं। दोनों लंबे समय से फरार हैं। पुलिस की टीमों ने दोनों के घरों में दबिश दी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

नवाबगंज थाने में पिछले साल 17 दिसंबर को नरेंद्र देव ने धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेजों से जमीन पर कब्जा, धमकी देने, वसूली करने जैसी धाराओं में रामखिलावन, विमला देवी और शुभम कुमार को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद सात अधिवक्ताओं दीनू उपाध्याय, नीरज दुबे, दीपक सिंह जादौन, अधिवक्ता अजय शर्मा, उदय शर्मा, आलोक मिश्रा, उपेंद्र भदौरिया के नाम जोड़े थे। नवाबगंज पुलिस को इस मामले में नीरज दुबे और दीपक सिंह जादौन की तलाश है। दोनों ही आरोपियों के खिलाफ अन्य थानों में भी एफआईआर है। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह के मुताबिक दोनों फरार आरोपियों के बारे में सूचना देने या पकड़वाने में सहयोग करने पर इनामी राशि दी जाएगी। नवाबगंज इंस्पेक्टर केेके तिवारी ने बताया कि दीनू के साथी रामखिलावन, विमला देवी और शुभम कुमार और अधिवक्ता अजय शर्मा, उदय शर्मा, आलोक मिश्रा, उपेंद्र भदौरिया ने गिरफ्तारी पर स्टे ले रखा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें