फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें, सीएम की दौड़ में शामिल दिनेश शर्मा क्यों पहुंचे कानपुर

Thu, 16 Mar 2017 12:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दिनेश शर्मा
विज्ञापन
यूपी के नये मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा बुधवार को कानपुर पहुंचे। यहां उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने भाजपाइयों से विधानसभा में मिली जीत और कुछ सीटों पर हार की वजह पूछी। इस बीच किदवई नगर क्षेत्र में उनकी मुलाकात संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी रामाशीष से हुई। दोनों के बीच प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा भी हुई।
विज्ञापन

दिनेश शर्मा कानपुर में भाजपा नेता विवेकशील शुक्ला की तेरहवीं में शामिल होने आए थे। वहीं दिनेश शर्मा के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद, मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर मानवेंद्र सिंह, प्रेमलता कटियार, सलिल विश्नोई, महेश त्रिवेदी, सुरेंद्र मैथानी, सुरेश अवस्थी, रामप्यारे पांडेय, कमलरानी, रघुनंदन भदौरिया, अभिजीत सिंह सांगा, भगवती सागर, सत्यशील शुक्ला, प्रमोद अग्रहरि, सुनील बजाज, अनूप तिवारी, राजेंद्र त्रिपाठी, अवध बिहारी, सरन तिवारी, राजवल्लभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें