फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bdy Spcl: दाेस्ती प्यार में बदली फिर शादी, रोमांटिक फिल्म से कम नहीं 'अखिलेश-डिंपल की लव स्टाेरी'

Wed, 16 Jan 2019 12:16 AM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
demo
आर्मी और राजनीति का दूर दूर तक काेई नाता नहीं है पर जब इश्क सिर चड़कर बाेलता है ताे सब कुछ हाेने लगता है। कुछ ऐसा ही हुआ जब एक आर्मी ऑफिसर की बेटी काे प्रदेश के एक बड़े नेता के बेटे से प्यार हाे गया पर राजनीति की बेड़ियां जब कसीं ताे दाेनाे के प्यार में कुछ दूरियां भी आईं। आखिर नेता जी काे बेटे के प्यार के आगे झुकना पड़ा और आर्मी अधिकारी की बिटिया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक घराने की बहू बनीं। 






 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
demo
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पत्नी और  कन्नाैज से सपा की सांसद डिंपल यादव (जन्मतिथि- 15 जनवरी1978)  का जन्मदिन है। उनकी खूबसूरती के आगे बाॅलीवुड की अभिनेत्रियां भी कमजाेर पड़ जाती हैं। बेहद ही सौम्य और शांत डिंपल यादव और उनके पति अखिलेश यादव की प्रेम-कहानी पूरी फिल्मी है। अखिलेश और डिंपल की जब मुलाकात हुई तो अखिलेश 21 साल के थे और डिंपल 17 की थीं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
demo
जहां डिंपल लेफ्टिनेंट कर्नल एससी रावत की बिटिया थीं वहीं अखिलेश देश की राजनीति में बड़ा स्थान रखने वाले सपा सु्प्रीमो मुलायम सिंह यादव के पुत्र। एक का परिवार सियासी दांवपेंच से कोसो दूर तो वहीं एक के परिवार में सियासत के दो-चार के अलावा कुछ नहीं। डिंपल यादव उत्तराखंड की रहने वाली हैं। उनका परिवार आर्मी बैकग्राउंड से है। यह तीन बहनों में दूसरे नंबर पर हैं।
 

4 of 5
demo
डिंपल यादव ने लखनऊ विवि से पढाई की है। लखनऊ के ही एक फंक्शन में उनकी मुलाकात अखिलेश यादव से एक कॉमन फ्रेंड के जरिये हुई। उस समय अखिलेश सियासी दांवों से दूर आस्ट्रेलिया से पढ़ाई करके लौटे थे। दोनों की मुलाकात को एक-दूसरे की बातें अच्छी लगीं, फिर दोस्ती हुई और बाद में दोस्ती प्यार और शादी में तब्दील हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo
ऐसा कहा जाता है कि पहले दोनों की शादी के लिए मुलायम सिंह यादव तैयार नहीं थे लेकिन बाद में दोनों के प्यार के आगे उन्हें झुकना ही पड़ा। 24 नवंबर 1999 को डिंपल और अखिलेश की शादी हुई। डिंपल और अखिलेश के प्यार की बगिया में उनके तीन फूल अदिति, अर्जुन और टीना है, जिसमें अर्जुन और टीना जुड़वा हैं। आप काे जानकर हैरानी हाेगी कि  डिंपल यादव को पेंटिंग और घुड़सवारी का भी शौक रखती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें