फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन की फांस नहीं निकल पाई तो डिंपल ने कांग्रेस से दूरी बनाई

Thu, 09 Feb 2017 08:07 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डिंपल यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन
कानपुर की महाराजपुर सीट पर कांग्रेस-सपा गठबंधन की फांस अब तक नहीं निकल पाई है। यहां कांग्रेस और सपा दोनों पार्टियों के प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके चलते बृहस्पतिवार को सपा सांसद डिंपल यादव और जया बच्चन की महाराजपुर में होने वाली जनसभा से कांग्रेसियों ने दूरी बना ली है।
विज्ञापन


तय योजना के मुताबि दोनों सांसद इस सीट से सपा प्रत्याशी अरूणा तोमर के समर्थन में सभा करेंगी। कांग्रेसियों ने यहां राजाराम पाल के समर्थन में होने वाले जनसंपर्क और सभाओं में शामिल होने की तैयारी की है।

महानगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि महाराजपुर से राजाराम पाल कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी हैं, ऐसे में कांग्रेसी इस सीट पर उनका ही प्रचार करेंगे। उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए हर कांग्रेसी कार्यकर्ता पूरी मेहनत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें