फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिंपल की अपील- गरजने वालों से रहें सावधान, करें साइकिल की सवारी

Thu, 09 Feb 2017 11:39 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डिंपल यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी एवं कन्नौज से सांसद डिंपल यादव ने बेहद सधे अंदाज में भाजपा की नोटबंदी व अच्छे दिनों के वायदों पर चुटकी ली। कहा कि वे गरजते हैं और हम विकास करते हैं। भीड़ में मौजूद महिलाओं से मिले समर्थन से उत्साहित डिंपल मुस्कुराते हुए बोलीं, अब आप समझदार हैं।
विज्ञापन


खुद ही फैसला करेंगे। उन्होंने गरजने वालों से सावधान रहने की सलाह देते हुए साइकिल की सवारी करने की अपील की। राजकीय इंटर कालेज मैदान में गुरुवार दोपहर तीन बजे हेलीकाप्टर से पहुंची सांसद डिंपल यादव एवं राज्य सभा सदस्य जया बच्चन ने सपा व कांग्रेस गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशियों को जीताने की अपील की।

 

दोबारा सत्ता की चाबी अखिलेश को सौंपने की अपील

डेमो
सांसद डिंपल यादव ने सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने अखिलेश सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जोड़ने का काम करती है। जबकि दूसरे दल तोड़ने की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश विकास की तरफ चल पड़ा है। बस जरूरत है दोबारा सत्ता की चाबी अखिलेश को सौंपने की। जनता ने समर्थन में हाथ उठाया तो मंच पर बैठे लोग गदगद हो गए। इस दौरान मनीषा दीपक, अंकित, पूर्व सांसद अन्नू टंडन, सपा जिलाध्यक्ष अनवार अहमद, महासचिव राजेश यादव, सपा नेत्री प्रभा यादव समेत तमाम सपा व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

ऐसे दिंलों से रिश्ता जोड़ गईं डिंपल  

डेमो
दिंलों से रिश्ता जोड़ गईं डिंपल  
डिंपल यादव जैसे ही मंच पर आईं तो युवाओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों का उत्साह देख मुस्कुराते हुए पहले अभिवादन किया। बाद में सहज अंदाज में लोगों से पूछा कि अखिलेश को सीएम मानते हैं यह फिर भाई समझते हैं। भीड़ से आवाज आई भइया, तो उन्होंने युवाओं से सीधे नाता जोड़ते हुए खुद को भाभी बताया। कुल 14 मिनट के भाषण में डिंपल ने अखिलेश की विकासपरक तस्वीर पेश कर हर दिल को छूने का प्रयास किया।

महिलाओं को दी तवज्जो 
जनसभा को संबोधित कर वापस हेलीकाप्टर की तरफ लौट रहीं डिंपल यादव को पास से देखने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बीच डिंपल ने सुरक्षा कर्मियों को किनारे कर महिलाओं से हाथ मिलाते हालचाल लेते हुए आगे बढ़ गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें