फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: डाट नाला निर्माण में आड़े आ रहे जर्जर मकान पर चला बुलडोजर, हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम की कार्रवाई

Mon, 31 Aug 2026 03:08 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: ईदगाह के पास धंसे डाट नाले के निर्माण कार्य में आड़े आ रहे जर्जर मकान को नगर निगम ने सोमवार को गिरा दिया। हर्ष नगर स्थित मकान संख्या 111/480 को छोटे बैकहो लोडर की मदद से ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
नगर निगम ने जर्जर मकान - फोटो : वीडिओ ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम मौके पर मौजूद रही। जोनल प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मकान काफी जर्जर था और डाट नाले के निर्माण कार्य में बाधा बन रहा था। उन्होंने बताया कि मकान को गिराने के संबंध में हाईकोर्ट का आदेश भी आया था। इसी आदेश के तहत सोमवार को नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए जर्जर मकान को गिरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाले के निर्माण में आ रही थी बाधा

ईदगाह क्षेत्र में डाट नाला धंसने के बाद उसके निर्माण और मरम्मत का काम कराया जा रहा है। जर्जर मकान के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मकान हटाए जाने के बाद अब नाले के निर्माण कार्य में आ रही बाधा दूर हो गई है।



http://

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें